उचेहरा अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

सतना : जिले के उचेहरा सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत का गंभीर मामला सामने आया है.घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर घोर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने खंड चिकित्सा अधिकारी को शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि प्रसव के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सफाईकर्मी से गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगवाए. वही परिजनों का कहना है कि अप्रशिक्षित कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने और समय पर समुचित चिकित्सकीय देखभाल न मिलने के कारण स्थिति बिगड़ी और नवजात की जान चली गई.

पीड़ित पक्ष ने स्टाफ पर पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया है.परिजनों का कहना है कि स्टाफ नर्स और सफाईकर्मी द्वारा प्रसव कराने के नाम पर उनसे अवैध रूप से रुपयों की मांग की गई और पैसे लिए भी गए. पैसे लेने के बावजूद मरीज की देखभाल में लापरवाही बरती गई.
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताई और खंड चिकित्सा अधिकारी से गुहार लगाई कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए.

Next Post

भारतीय पुरुष टीम ने युगांडा को और महिला टीम ने सिंगापुर को हराया

Sun Oct 25 , 2026
अहमदाबाद, 25 अक्टूबर (वार्ता) कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने दूसरे ग्रुप ए मैच में युगांडा को 44-30 से हराया, जबकि भारतीय […]

You May Like