लोक परीक्षा संशोधन विधेयक परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत कर इसे परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लोकसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 का पारित होना देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पेपर लीक माफियाओं, संगठित नकल गिरोहों और लोक परीक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह विधेयक दोषियों के विरूध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित कर परीक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों के परिश्रम, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव इनके साथ खड़ी है।

Next Post

जापान में भूकंप के बाद 100 से अधिक झटके

Wed Jul 29 , 2026
कुमामोटो सिटी, 29 जुलाई (वार्ता) जापान के कुमामोटो प्रांत में आये शक्तिशाली भूकंप के बाद 100 से अधिक झटके दर्ज किये गये हैं और इस आपदा में कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया […]

You May Like