एशियाई खेलों में भारत के हॉकी स्वर्ण में विवेक सागर की अहम भूमिका

भोपाल: जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 3 अक्टूबर को खेले गए फाइनल में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का हॉकी स्वर्ण अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी हासिल कर लिया।
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए विशेष रूप से स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य एवं उप पुलिस अधीक्षक विवेक सागर प्रसाद के प्रदर्शन की सराहना की।
इटारसी क्षेत्र के चांदौन निवासी विवेक सागर वर्ष 2021 से मध्यप्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वे टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों, 2023 एशियाई खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी में उनकी निरंतर सफलता से मध्यप्रदेश पुलिस और प्रदेश को गौरव मिला है।

Next Post

​मप्र सरकार के नए वीआईपी जेट सौदे पर कांग्रेस के प्रश्न, जांच की मांग

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कनाडा से बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 बिजनेस जेट खरीदने के फैसले पर सवाल उठाते हुए राज्य की वित्तीय प्राथमिकताओं और विमान-हेलीकॉप्टर किराये पर बढ़ रहे खर्च का मुद्दा उठाया है।डॉ. चौधरी ने नवभारत और सेंट्रल क्रॉनिकल में प्रकाशित समाचारों का […]

You May Like