‘3 इडियट्स 2’ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान और आर माधवन ने ‘3 इडियट्स 2’ की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान ने कहा कि सही कहानी मिलने पर ही वह ‘3 इडियट्स 2’ करना चाहेंगे।

 साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी को अलग नजरिए से देखने की सीख देने वाली यह फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के डायलॉग्स, किरदार और रैंचो का दर्शन आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। ऐसे में लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब आखिरकार इस मुद्दे पर आमिर खान और आर माधवन का रिएक्शन सामने आया है।

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और फिल्म 2026 में फ्लोर पर जा सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सीक्वल में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान जैसी आइकॉनिक कास्ट दोबारा नजर आ सकती है। हालांकि, इस खबर पर अब खुद फिल्म के लीड एक्टर्स ने स्थिति साफ कर दी है।

Next Post

‘धुरंधर जैसी फिल्म कभी नहीं बनाऊंगा’, इक्कीस के निर्देशक ने आदित्य धर को लेकर कही ये बात

Wed Dec 31 , 2025
‘इक्कीस’ के निर्देशक श्रीराम राघवन ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसी फिल्म कभी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा हर डायरेक्टर का क्राफ्ट अलग होता है। बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर का जाल बुनने वाले मास्टरमाइंड निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म […]

You May Like