उज्जैन के होटल में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल के फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टैंक की सफाई के दौरान कुछ कर्मचारी अंदर गिर गए। उन्हें बचाने के लिए अन्य लोग भी अंदर पहुंचे, लेकिन दम घुटने से चारों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथौड़े से चैंबर तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Next Post

बस से गांजे की तस्करी का खुलासा, 3.58 लाख का गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Sun Nov 1 , 2026
जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 58 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस […]

You May Like