सकल ब्राह्मण महासमिति आज करेगी कैंसर जागरूकता सेमिनार

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय , ऊंट पुल जिंसी रोड पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि कल 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति एवं गोग्स द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्रेस्ट कैंसर पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसका शुभारंभ जीआर मेडिकल कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. शैला सप्रे करेंगी। मुख्य वक्ता गोग्स की प्रेसिडेंट डॉ. रीता मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ बीना प्रधान, गोग्स की डॉ. अंजु वर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता होंगी। अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्षा श्रीमती बीना भारद्वाज करेंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ अनुराधा शर्मा, डॉ रिचा शर्मा, डॉ मोहिता गौड को बनाया गया है। कल 4 फरवरी को ही दोपहर 2:30 बजे प्रधान कार्यालय में सभी महिलाओं को निशुल्क स्मारिका का वितरण किया जाएगा

बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, पंडित गिरिराज गुरुजी, श्याम बाबू शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, राजू पंडित, अंजू दीक्षित, रचना गौड भी उपस्थित थीं।

Next Post

मासूम की जान ले गया मोबाइल गेम? भोपाल में 14 साल के छात्र ने किया सुसाइड

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। एक 14 साल के नाबालिग छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग के माता-पिता जब घर में उसे अकेला छोड़कर एक रिश्तेदार के यहां गए थे, इस दौरान उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पिपलानी पुलिस ने मौके पर पुहंचकर बच्चे के कमरे से मिले […]

You May Like