सतना :लंबित वेतन भुगतान और पी बी आई भुगतान की मांग को लेकर सतना और मैहर जिले के सीएचओ द्वारा सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया.सतना और मैहर जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सीएचओ बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे. जहां पर उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लंबित वेतन और पी बी आई भुगतान कराया जाए.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है. आलम यह है कि पिछले महीने के वेतन और पीबीआई का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. जिसके चलते उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक तंगी की समस्या से जूझगना पड़ रहा है. लिहाजा उनके लंबित समस्त भुगतान शीघ्रता से कराए जाएं जिससे सभी सीएचओ अपने कार्य को सुचारु रुप से संचालित कर सके.
