हरियाणा का ‘सौदागर’ 29 तलवारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

खंडवा। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले के खिलाफ खंडवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलवारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बमनगांव रोड पर घेराबंदी कर हरियाणा के एक शातिर युवक को दबोचा, जो बोरे में 29 धारदार तलवारें भरकर शहर में बेचने की फिराक में था।

पुलिस को पहले से भनक लग गई थी बाद

मुखबिरों का ऐसा जाल बिछाया कि हरियाणा का यह तस्कर बच नहीं सका। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप, निवासी कैथल (हरियाणा), खुद को सरदार के वेश में छिपाकर रेल्वे आउटर के पास ग्राहकों की तलाश कर रहा था। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, सफेद बोरे में छिपी 29 तलवारें देखकर हर कोई दंग रह गया।

आरोपी के पास इन हथियारों का न तो कोई लाइसेंस था और न ही कोई संतोषजनक जवाब। पुलिस की कड़क पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड दिल्ली के रेलवे स्टेशन थाने में भी दर्ज है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य और उनकी टीम अब उन ‘सफेदपोशों’ की कुंडली खंगाल रही है, जो शहर में इन अवैध हथियारों को खरीदने वाले थे।

Next Post

ननि बजट पर बवाल: हंगामे के बीच पारित, सत्ता-पक्ष और विपक्ष कर बार हुए आमने-सामने

Wed Apr 8 , 2026
इंदौर। नगर निगम के बजट पर चर्चा के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष के भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने लगातार विरोध करते हुए माफी की मांग पर अड़े रहे और “महापौर माफी मांगो” के नारे लगाए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि भाजपा पार्षद आसंदी के […]

You May Like