क्वायल ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना: शादी में जा रहे शिक्षक और साथी लहूलुहान

सागर। सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वायल ब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की सूचना मिलने पर एफआरबी क्रमांक-10 को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची एफआरबी टीम को कॉलर ने बताया कि वे लोग अपने गांव से बंडा तरफ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक कमल सिंह गौड़ निवासी ग्राम बमनोरा, पेशे से शिक्षक, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर से लेकर पैरों तक कई स्थानों पर गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। वहीं दूसरे घायल मनोज साहू को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल एफआरबी वाहन से बंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार प्रारंभ कराया गया। साथ ही पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को तत्काल सूचना दी गई, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल नई होने के कारण उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में मोटरसाइकिल घायलों के परिजनों को सुपुर्द कर दी गई।

.....

Next Post

पाकिस्तान की महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 67 रनों से हराया और सीरीज में अजये बढ़त बनाई

Fri May 15 , 2026
करची, 15 मई (वार्ता) पाकिस्तान की महिला टीम युवा बल्लेबाज इमान फातिमा (नाबाद 79) रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मुकाबले में 67 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने […]

You May Like