कांग्रेस सरकार के समय भी हो चुकी है एसआईआर, फिर क्यों एतराज : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज दोपहर ग्वालियर पहुंचे। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सरकार के समय भी एसआईआर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पु:निरीक्षण हुआ है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर में ग्‍वालियर-चंबल संभाग की एसआईआर की संभागीय बैठक होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर एक सामान्य प्रक्रिया हैं। देश की आजादी के बाद कई बार यह प्रक्रिया हुई है। चाहे किसी भी दल की सरकार हो, हर व्यक्ति को वोट का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कोई गलत व्यक्ति वोट नहीं दे पाए, चुनाव आयोग की इस पहल का हम स्वागत करते हैं। सभी दलों को इसका स्वा‍गत करना चाहिए और मतदाता को इस प्रक्रिया में भाग लेकर सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

बिहार चुनाव पर खंडेलवाल ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के हितों के लिए जो काम रहे हैं उसकी जीत है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा और नीतीश कुमार को बधाई और खासकर मैं बिहार की जनता को बधाई देता हॅू, जिन्होंने एनडीए के कामों पर भरोसा जताया। चर्चा के दौरान बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जेपी राजोरिया सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। उन्होंने स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष के ग्वालियर आगमन पर अगवानी की।

Next Post

भाजपा और संघ के बड़े नेताओं के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

Sun Nov 16 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को ग्‍वालियर पहुंचने के बाद यहां भाजपा और संघ के कई बड़े नेताओं के निवास पर पहुंच कर उनसे विभिन्न राजनीतिक विषयों एवं ग्वालियर से जुड़े मुद्दों पर विचार मंथन किया। हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व मंत्रीगण श्रीमती माया सिंह, […]

You May Like