अवधपुरी थाना प्रभारी को मिसरोद थाने का प्रभारी बनाया गया 

भोपाल। अवधपुरी थाना प्रभारी को अब मिसरोद थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मंगलवार को देर शाम कार्यालय पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल ने चार अधिकारियों के पदस्थापना के आदेश जारी किए है.

जारी आदेशानुसार थाना प्रभारी अवधपुरी कार्य. निरी रतन सिंह परिहार की पदस्थापना अब मिसरोद थाने में की गई है. रक्षित केन्द्र कार्य. निरी सुरेश मीणा को अब अवधपुरी थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. रक्षित केन्द्र में सेवारत निरी. रूपेश दुबे को थाना अपराध शाखा औऱ निरी कृष्णदेव सिंह कुशवाह को थाना यातायात की जिम्मेदारी मिली है.

Next Post

अडीबाज फरार आरोपी गिरफ्तार,शराब पीने के मांगे थे रूपए

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने अडीबाजी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई आरोपी पर की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 सितंबर को 52 वर्षीय फरियादी महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि वह उस दिन दोपहर के […]

You May Like

Play sound