पेड़ पर फंदे से लटकता मिला नाबालिग का शव, गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही जांच

भोपाल: रविदास नगर में संचालित सरस्वती मंदिर के पीछे नाले के पास एक बबूल के पेड़ पर नाबालिग लड़के शव फंदे पर लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई. गोविंदपुरा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय विष्णु नरवारे आठवीं कक्षा का छात्र था.

शुक्रवार की सुबह सरस्वती मंदिर के पीछे बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदा से लटकता विष्णु का शव कुछ बच्चे नाले में बकरी चराने पहुंचे तो उन्हें नजर आई. बच्चों ने घबराकर इसकी सूचना विष्णु के परिजनों और पुलिस को दी. पुलिस ने एफएसएल की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कराया. एफएसएल की टीम का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या से जुड़ा है. पीएम रिपोर्ट आने पर पुलिस जांच का एंगल आगे बढ़ाएगी.

Next Post

तन्वी शर्मा ने छठी सीड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sat Mar 21 , 2026
ऑरलियन्स (फ्रांस), 20 मार्च (वार्ता) भारत की तन्वी शर्मा ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरलियन्स मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस युवा शटलर ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में जापान की छठी सीड नात्सुकी निदाइरा को सीधे गेम में 21-14, 21-14 से हराया। […]

You May Like