संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में 20 देशों के नेताओं से मिलेंगे ट्रम्प

वाशिंगटन, 21 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में 20 देशों के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा ” मैं संयुक्त राष्ट्र में कई सारे नेताओं से मिलने जा रहा हूं।”

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र नौ सितंबर को प्रारम्भ हुआ है। परंपरा के मुताबिक, इसी ढांचे के तहत एक उच्च स्तरीय सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। यह बहस 23 से 27 सितम्बर तथा 29 सितम्बर को होगी। वहीं, रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

 

 

Next Post

ऋतिक रोशन, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और शिवकार्तिकेयन रिलीज करेंगे फिल्म कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर

Sun Sep 21 , 2025
मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और शिवकार्तिकेयन रिलीज करेंगे। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा। ऐसे में, अब एक और रोमांचक अपडेट यह सामने […]

You May Like