प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की थी खुदकुशी

जबलपुर। मझोली थाना अंतर्गत लोहारी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।‌ मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि

मृतका ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा ने बताया कि ग्राम लोहारी निवासी कंचन काछी की शादी 20 अप्रैल 25 को सुनील काछी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी। शादी के बाद से ही पति सुनील काछी पत्नी कंचन काछी को घरेलू छोटी छोटी बातों को लेकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा, लगातार दी जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर कंचन काछी ने 17 मई को ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच पर मृतिका श्रीमती कंचन काछी के पति सुनील काछी 34 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

नर बाघ तांडव को किया सैटेलाइट कॉलर से लैस, स्वास्थ्य की होगी निगरानी

Mon May 19 , 2025
शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में एक नर बाघ तांडव को नए सैटेलाइट कॉलर से लैस किया गया। बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित किया गया था। पुराने कॉलर में आई तकनीकी खराबी के कारण बाघ की निगरानी में समस्या आ रही थी। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने […]

You May Like