मध्यम वर्ग, किसानों और नौकरीपेशा के लिए छलावा है बजट : जितेन्द्र भदौरिया

ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री एवं क्षत्रिय महासभा युवा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने केंद्रीय बजट 2026 पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने बजट को मध्यम वर्ग, किसानों और नौकरीपेशा लोगों के लिए छलावा एवं कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुँचाने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गई है। उन्होंने बजट को देश का बंटाधार करने वाला बताया। बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट इसकी विफलता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाँव, किसान और खेती अब सरकार की प्राथमिकताओं से बाहर हो गए हैं। इस बजट में सिंचाई, खाद और खेतिहर मजदूरों के उत्थान का कोई जिक्र नहीं है। प्राइवेट सेक्टरों को लंबे समय के लिए उद्योगपतियों को सौंपना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा वर्ग को आयकर में बड़ी छूट की उम्मीद थी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

Next Post

चौबीस घंटे में तापमान में आया 4 डिग्री का उछाल, फिर भी बनी रही ठंड

Sun Feb 1 , 2026
रीवा, 1 फरवरी, चौबीस घंटे के अंदर तापमान में चार डिग्री का उछाल आया है तो वही दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नही मिला. तापमान में उछाल आने के बाद भी दिन भर गलन भरी ठंड बनी रही. लगातार चल रही ठंड हवाओ ने दिन […]

You May Like