भूसा गोदाम में लगी आग

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कैथरा में गुरूावर को एकभूसा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में काम कर रहा एक कर्मचारी धुएं के कारण बेहोश हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से भूसा धूं-धूंकर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बादआग पर काबू पाया ।

जानकारी के अनुसार कैथरा में नीलेश पटेल का भूसे का गोदाम है। गुरूवार को गोदाम में रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां रखी प्रेशर मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। मशीन से निकली चिंगारी सूखे भूसे के ढेर पर जा गिरी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही कटंगी और पाटन से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुँचीं।

गोदाम में भूसा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और धुआं छा गया। दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 5 घंटे का समय लगा। आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की कोशिश के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी धुएं की चपेट में आ गया। ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। सहयोगियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
सूखी झाडिय़ों में लगी आग
नया गांव स्थित सूखी झाडिय़ों में गुरूवार दोपहर सवा तीन बजे आग लग गई। मामले की सूचना तत्काल नगर निगम फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Next Post

जोनाथन क्रिस्टी को हराकर आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri Apr 10 , 2026
निंगबो (चीन), 10 अप्रैल (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन को हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। आज यहां टॉप-4 में जगह बनाने के साथ ही आयुष शेट्टी 2018 में एच.एस. […]

You May Like