राजभवन में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर वृद्धि चिंतन करेंगे विद्वान

भोपाल, 26 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में “कर्मयोगी बनें” विषय पर 28 मार्च को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यशाला में शामिल होंगे।
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान और आधुनिक नेतृत्व-विधाओं के साथ संयोजित कर उपयोग करने का प्रशिक्षण देना है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में कर्मयोग के सिद्धांतों के समावेश, विकास और सेवा का वातावरण बना कर सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यशाला में मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलगुरू एवं कुलसचिव, पी.एम. एक्सीलेंस और स्वशासी कॉलेज के प्राचार्य सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक शामिल होंगे।
तकनीकी सत्र “शैक्षणिक नेतृत्व और शिक्षा में कर्मयोग” विषय पर दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक होगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता मानव संसाधन क्षमता निर्माण आयोग और केन्द्र सरकार के ‘मिशन कर्मयोगी’ के सदस्य प्रो. बालासुब्रमण्यम, ग्लोबल कन्वर्टर यूनाइटेड कॉन्शसनेस के संयोजक डॉ. विक्रांत सिंह तोमर, आई.आई.टी. कानपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. के. राधाकृष्णन और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की कुलपति प्रो. शांति धुलीपुडी पंडित होंगे। “एक कर्मयोगी शिक्षाविद्-चुनौतियां और उसके समाधान” विषय पर चर्चा एवं संवाद सत्र का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

Next Post

31 तक मिलेगी सरचार्ज में छूट

Wed Mar 26 , 2025
सारनी। सारनी। नगर पालिका के सभी टैक्स के सरचार्ज में 31 मार्च तक छूट मिलेगी। मुख्य नगर पालिका परिषद सारनी के अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तिकर, समेकितकर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर बकायादारो को सम्पत्तिकर, जलकर एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के सरचार्ज में छूट […]

You May Like