वन विभाग के गश्ती दल ने रेत से लदी ट्रेक्टर ट्रॉली की जप्त 

पांढुरना। खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के जिला कलेक्टर के निर्देशो के परिपालन में आज सुबह वन विभाग के गश्ती दल द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहीं ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर कार्यवाही की गई,इस कार्यवाही के चलते अब वन परिक्षेत्र से भी खनिज का अवैध कारोबार करने वाले अन्य खनिज माफियाओं में हड़कंप व्याप्त हैं ।

गौरतलब हो कि जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा अवैध रूप से खनिज का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। खनिज विभाग द्वारा बीते दिनों अवैध रूप से जिले की जीवनदायिनी नदियों से अत्याधुनिक मशीनों से रेत निकालने वाली पोखलेन एवं जेसीबी मशीन के साथ ही बड़े बड़े ट्रकों में रेत परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ जांच प्रतिवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय भेजा था, जिस पर कलेक्टर द्वारा 80 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया हैं ।

अब इसी तरह वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकालने एवं इसका परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग द्वारा अभियान शुरू किया हैं ।

विभागीय सूत्रों की माने तो वन परिक्षेत्र अधिकारी अंबाडा द्वारा आज दिनांक 30/04/26 अल सुबह 4.45 am बजे गश्ती के दौरान नारायण-धनोरा मार्ग पर नाकाबंदी कर ट्रेक्टर को जांच हेतु रोका गया जिसमें नदी से निकाली गयी रेत भरी थी । वाहन चालक सुभाष पिता भाऊराव धुर्वे निवासी घोघरी से परिवहन संबंधित दस्तावेज की मांग करने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर अवैध रूप से वनोपज रेत का संग्रहण करने तथा अवैध परिवहन करने पर मौका स्थलपर स्वराज ट्रेक्टर ट्राली मय अवैध वनोपज रेत के साथ पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही उपरांत सुरक्षित वन विभाग केम्पस लाकर पूछताछ करने पर ट्रेक्टर देवाजी उईके निवासी घोघरी का होना बताया तथा भा व अधि एवं मप्र वनोपज परिवहन नियम के तहत प्रकरण क्र. 1741/10 दिनांक 30/04/26 दर्ज कर अग्रिम शासकीय कार्यवाही जारी है।

जप्ती कार्यवाही में रमेश गोतम वनपाल, प्रीतम सनोडिया वनपाल, रमेश कुमार ईवनाती कार्य. वनपाल, राजेन्द्र कुसरे वनरक्षक, अंकित सिंह वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक का सक्रिय सहयोग रहा ।

Next Post

बमोरी में आंधी के साथ बरपी आग, चार घर जलकर खाक

Thu Apr 30 , 2026
गुना। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात आए भीषण आंधी-तूफान ने नोनेरा गांव में भारी तबाही मचाई है। आंधी के साथ उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते चार परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। इस हादसे में घर-गृहस्थी का सामान, अनाज और खेती के उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए […]

You May Like

मनोरंजन