मानसून बना आफत: तेज बारिश के बीच चंपा नदी में आई बाढ़, दो बाइक सवारों की मौत

चिचोली। आफत बनकर आई बारिश में दो बाइक सवारों की नाले में बहने से मौत हो गई। क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवपुर-कोटमी के समीप चंपा नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सिपलाई निवासी राजेश पिता फूलचंद बिहारे (40 वर्ष) तथा दादू पिता जुगराम (45 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने गांव से देवपुर-कोटमी गए थे। लौटते समय तेज आंधी और भारी बारिश के कारण चंपा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बह गई।

घटना को देख रहे लोगों ने मोटरसाइकिल को बहते हुए देखा और तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने अंधेरा एवं तेज बहाव होने के कारण रात मे दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मंगलवार सुबह नाले का जलस्तर कम होने पर घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर दोनों के शव झाड़ियों में फंसे मिले। पुलिस ने शवों को ग्रामीण की मदद से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

इस घटना के बाद परिजनों का है रो रो कर बुरा हाल है

क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है की बारिश के दिनों में खतरनाक नदी नालों पर बेरिकेट लगाने चाहिए।

Next Post

सांई मंदिर की दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ 

Tue Jun 30 , 2026
मुलताई। नगर में बैतूल रोड पर मंगलवार को बाजार क्षेत्र में स्थित साईं-हनुमान मंदिर में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर करीब 70 से 80 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो चोरी होने की घटना […]

You May Like