ग्वालियर में गरजे कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, पानी-बिजली और महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला

ग्वालियर: कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए जनता के मुद्दों को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में वार्ड 26, 27, 28 और 29 में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिकरवार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब है। लोगों को समय पर इलाज और दवाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी, बिजली, सड़क और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल हैं। कई इलाकों में लोग रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता और युवाओं की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर धरना, प्रदर्शन और आंदोलन आगे भी जारी रहेंगे।इस दौरान एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गायत्री मंडेलिया, अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।

Next Post

जगदीशपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक, UCC बिल पर बड़ा फैसला संभव

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल: बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर (इस्लाम नगर) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल सहित 9 अन्य विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर और […]

You May Like