पान की दुकान पर पानी मांगकर युवक ने खाई सल्फास की गोलियां

इन्दौर:कोठारी मार्केट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने सार्वजनिक रूप से जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवक ने एक पान की दुकान पर पहुँचकर पहले दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगा और फिर जेब से सल्फास की गोलियां निकालकर निगल लीं। दुकानदार की सतर्कता के चलते उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
​बताते है कि मुकेश पिता रामसिंह मीणा (36) कल कोठारी मार्केट स्थित जीतू नामक व्यक्ति की पान की दुकान पर पहुँचा।

मुकेश ने उससे पानी मांगा, जैसे ही उसने पानी दिया, मुकेश ने सल्फास की गोलियां खा लीं। युवक को जहर खाते देख दुकानदार और आसपास के लोग दंग रह गए। दुकानदार जीतू ने मानवता का परिचय देते हुए समय बर्बाद किए बिना मुकेश को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू की। मुकेश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Fri Mar 13 , 2026
​इन्दौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र के रामदेव नगर मांगलिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह दोनों परिवारों के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी है। पुलिस ने […]

You May Like