जगदीशपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक, UCC बिल पर बड़ा फैसला संभव

भोपाल: बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर (इस्लाम नगर) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल सहित 9 अन्य विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा की जा रही है।

इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर और विश्वास सारंग ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है और उन्हें उम्मीद है कि आज की कैबिनेट बैठक में UCC बिल को मंजूरी मिल जाएगी। बैठक को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

Next Post

जापान ओपन 2026 जीतने पर सीएम डॉ यादव ने पीवी सिंधू को दी बधाई, कहा देश की बेटियों के लिए प्रेरणा

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सिंधू ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार […]

You May Like