कमीशन वृद्धि के फैसले के बाद राशन वितरण शुरू, भोपाल में दुकानें खुलीं

भोपाल। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर दो सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ीं पीडीएस दुकानें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं. जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के सोमवार को राशन वितरण शुरू करने के अल्टीमेटम के बाद मंगलवार को शहर की करीब 150 दुकानों पर राशन बांटा गया. बुधवार को स्थिति में और सुधार हुआ और करीब 350 दुकानों में से अधिकांश खुल गईं. इससे लंबे समय से राशन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

-90 से बढ़ाकर 200 रुपए कमीशन की मांग

पीडीएस दुकानदार लंबे समय से प्रति क्विंटल मिलने वाला कमीशन 90 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए करने और बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर दुकानदारों ने राशन वितरण बंद कर दिया था.

-केंद्र ने 10 रुपए बढ़ाया कमीशन

खाद्य विभाग के अनुसार केंद्र सरकार ने कमीशन में 10 रुपए की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलकर राशन वितरण शुरू कर दिया. जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि दुकानदारों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी. दो सप्ताह से अधिक समय तक राशन वितरण प्रभावित रहने के बाद अब अधिकांश दुकानों के खुलने से उपभोक्ताओं को नियमित राशन मिलने की उम्मीद है.

 

 

 

Next Post

नाना पाटेकर का गरीबी में बीता बचपन, 13 साल की उम्र में उठाया काम का बोझ, कभी महीने में मिलते थे सिर्फ 35 रुपये

Thu Oct 8 , 2026
Nana Patekar Struggle Story: नाना पाटेकर ने बेहद मुश्किल हालात में अपना बचपन गुजारा। उन्होंने 13 साल की उम्र में काम शुरू किया और फिल्म पोस्टर पेंट कर महीने के सिर्फ 35 रुपये कमाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म […]

You May Like