भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की राज्य स्तरीय संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेयरी क्षेत्र के विकास, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने तथा सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश में डेयरी नेटवर्क के विस्तार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में डेयरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय भी लिए गए, जिससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों और सहकारी संस्थाओं को मजबूती मिलेगी।
