अंबिकापुर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद आग पर काबू पाया गया

अंबिकापुर, 04 नवंबर (वार्ता)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजी रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फर्नीचर निर्माण कंपनी के मालिक मुकेश और राजेश अग्रवाल के अनुसार, “सुबह आठ बजे काम पर आए मजदूरों को गोदाम में आग लगने का पता चला और उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है और इस आगजनी से हमें तीन-चार लाख रुपयों का नुकसान हुआ।”

कंपनी के गोदाम में प्लाई से फर्नीचर बनाने का काम होता था। सुबह जब मजदूरों ने गोदाम का ताला खोला, तो अंदर से धुआं और लपटें उठती देख उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Next Post

स्पाइसजेट ने संजय कुमार को नियुक्त किया कार्यकारी निदेशक

Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन में शामिल पूर्व अधिकारी संजय कुमार को कार्यकारी निदेशक के पद पर नियु्क्त करने की घोषणा की। स्पाइसजेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री कुमार की नियुक्ति 03 नवंबर से प्रभावी हो […]

You May Like