विवादों के घेरे में नर्मदालोक: कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को किया तलब, अब साप्ताहिक रिपोर्ट देंगे ठेकेदार

नर्मदापुरम: करीब 20 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी नर्मदालोक परियोजना इन दिनों सुस्ती और विवादों के कारण चर्चा में है. निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर नगर पालिका और ठेकेदार के बीच तनातनी बढ़ गई है, जिससे मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा. इसी बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रेवा सभा कक्ष में समीक्षा बैठक लेकर निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई.
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाने के लिए विस्तृत वर्क शेड्यूल तैयार कर साप्ताहिक लक्ष्यों में विभाजित किया जाए और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

निर्माण एजेंसी को पूरी टीम तत्काल तैनात करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए.उन्होंने स्थानीय स्तर पर मैनेजर नियुक्त करने, गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा, पेयजल, दवाइयों और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मन की बात के बाद सीएम डॉ यादव ने आमजन से किया आत्मीय संवाद

Sun Apr 26 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करने के बाद शहर के एक रेस्टोरेंट में आमजन, युवाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज और सरल अंदाज में लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव, […]

You May Like