पुराने नोट के बदले पांच लाख देने का झांसा देकर 13.3 लाख हड़पे

जबलपुर : घमापुर थाना अंतर्गत सरकारी कुआं निवासी एक युवती को पुराने नोट के बदले पांच लाख देने का झांसा देकर जालसाजों ने 13.3 लाख ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सोमवार को कनिका राजपूत 30 वर्ष निवासी सरकारी कुआ घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोशल मीडिया में उसने मोबाइल पर वीडियो देखा कि अगर आपके पास 5 रूपये का पुराना नोट है तो आपके उक्त नोट के बदले 5 लाख मिलेंगे, उसने वीडियो में दिये गये नम्बर पर जानकारी लेने के लिये कॉल किया तो उक्त मोबाइल धारक द्वारा 5 रूपये का पुराना नोट की फोटो व्हाटसएप पर फोटो भेजने के लिये कहा तो उसने 5 रूपये के नोट की फोटो भेज दी, फिर उससे 5 हजार रूपये की ट्रांसफर करने के लिये कहा तो उसने 5 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये फिर उक्त व्यक्ति के कहने पर 3 बार में 48 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये। फिर उक्त व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

एसपी, जेल अधिकारी बनकर भी लगाई चपत-
पीडि़ता के बाद जालसाज का मोबाइल बंद होने के बाद एसपी विनोद का उसके पास कॉल आया एवं उक्त व्यक्ति को ठग बताया एवं पैसे दिलाने के लिये कहा। साथ ही ठग के खिलाफ एफआईआर होना बताते हुये उससे एक लाख रूपये ट्रांसफर करने के लिये कहा तो उसने 2 बार में 1 लाख रूपये ट्रांसफर किये। जिसके बाद 2 लाख रूपये और उससे ट्रांसफर करा लिये एवं बताये कि आपका पैसा जिस गाड़ी से आ रहा था गाड़ी पकड़ गयी है आपके खिलाफ एफआईआर हो गई है अगर बचना है तो 1 लाख रूपये ट्रांसफर करना होगा। उसने एक लाख भेज दिए। इसके बाद अन्य मोबाइल नम्बर से कॉल आया जिसने अपना नाम मुकेश जेल अधिकारी बताया और कहने लगा कि दोनों को पकड़ लिया है जिनके विरूद्ध केस दर्ज हो गया यदि पैसे वापस चाहिये तो पैसे ट्रांसफर कर दीजिये आपके पैसे डबल कर देगा तो वह उक्त व्यक्ति की बातों में आ गयी एवं उसने धीरे धीरे कुल 8 लाख 5 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये। इस तरह उसने तीनों व्यक्तियों को कुल 13 लाख 3 हजार 500 रूपये दे चुकी है।

Next Post

बालाघाट गया परिवार, घर में हुई चोरी

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर : संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार बालाघाट गया हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रभूषण शुक्ला 63 वर्ष […]

You May Like

Play sound