रिमझिम फुआरों के साथ मौसम खुशनुमा हुआ,10 डिग्री पारा गिरा 

इंदौर. लंबे इंतजार के बाद देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही. मानसून आगमन के साथ ही तापमान में गिरावट आ गई. आम जन को उमस और गर्मी से राहत मिल गई. प्रदेश और देश में मानसून सक्रिय हो गया है. आज शहर में भी मानसून ने रिमझिम बौछारों के गीत गाते दस्तक दी. वैसे कल रात से ही मौसम की ठंडी हवाएं चल रही थी. इस बात का अहसास हो रहा था कि बारिश होगी, लेकिन कब होगी? यह पता नहीं था. सुबह सूर्योदय से पहले थोड़ी बारिश हुई थी.

तेज बारिश के लिए करना होगा इंतजार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले एक दो दिन बारिश का दौर ऐसे ही रिमझिम बौछारों का चलेगा. तेज बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. वैसे बीच बीच में थोड़ी तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.

Next Post

योगमित्र अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Fri Jun 20 , 2025
इंदौर. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 6 एवं वार्ड क्रमांक 69 का दौरा कर संबंधित विकास एवं स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण किया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 6 में नगर पालिक निगम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे ड्रेनेज लाइन, घरेलू नल कनेक्शन और यातायात को बेहतर […]

You May Like