जमशेदपुर में एनआरएआई नेशनल कोचेज कोर्स की शुरुआत, 33 कोच ले रहे हैं भाग

जमशेदपुर, 16 मार्च (वार्ता) नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने आज होटल अल्कोर में एनआरएआई नेशनल कोचेज कोर्स का उद्घाटन किया। यह झारखंड में शूटिंग खेलों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। वर्ष 2000 में राज्य के गठन के बाद पहली बार झारखंड में इस तरह का कोर्स आयोजित किया जा रहा है, जिससे महत्वाकांक्षी कोचों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा और जमीनी स्तर पर खेल के विकास को गति मिलेगी। इस सात दिवसीय गहन कार्यक्रम में पांच राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से कुल 33 कोच भाग ले रहे हैं। राइफल और पिस्टल शूटिंग में कोचिंग को नए स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से तैयार इस कोर्स में प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और संचार कौशल से जुड़े एनआरएआई प्रमाणित मॉड्यूल्स के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। एनआरएआई के विशेषज्ञ फैकल्टी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने के लिए जरूरी उपकरण और पद्धतियां मिलेंगी, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बेहतर सफलता के लिए तैयार किया जा सके।

एनआरएआई के महासचिव पवनकुमार सिंह ने झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (जेएसआरए ) के अध्यक्ष दिवाकर सिंह और पूरी राज्य राइफल एसोसिएशन को इस प्रतिष्ठित कोर्स के आयोजन के लिए बधाई दी। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा, “दिवाकर सिंह के सक्रिय प्रयासों ने झारखंड में शूटिंग के विकास के लिए नए अवसर खोले हैं। यह पहल जमीनी स्तर के इकोसिस्टम को मजबूत करेगी और विश्वस्तरीय कोच तैयार करेगी।” उन्होंने कोर्स को प्रतिभागियों के लिए निशुल्क आयोजित कराने में ओजीक्यू के सहयोग के लिए भी
धन्यवाद दिया।

Next Post

भारतीय स्पिन जोड़ी वाशी और वरुण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाक़ात की

Mon Mar 16 , 2026
चेन्नई, 16 मार्च (वार्ता) टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मुख्य स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने इस स्पिन जोड़ी को भविष्य में और भी कई मैच जिताने वाले प्रदर्शन और गर्व के […]

You May Like