जीपीएस सिस्टम से लैस वाहनों से लाये प्रश्न पत्र, परीक्षा सामग्री का वितरण 

ब्यावरा/राजगढ़। फरवरी माह के पहले पखवाड़े में ही प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 वीं के लिए शुक्रवार को परीक्षा सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय राजगढ़ पर किया गया. जीपीएस सिस्टम से लैस वाहनों के द्वारा परीक्षा सामग्री को केन्द्राध्यक्ष लेकर पहुंचे. सामग्री को सीधे संबंधित क्षेत्र के थाना परिसर में रखा गया है.

शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से राजगढ़ स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण प्रारंभ कर दिया गया. सामग्री में उत्तर पुस्तिका, गोपनीय सामग्री संबंधित केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई. पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के बीच केन्द्राध्यक्ष परीक्षा सामग्री जीपीएस सिस्टम से लैस वाहनो के द्वारा लेकर अपने-अपने तय गंतव्य की और लेकर रवाना हुए.

थानों से रवाना हुए वाहन वापस थाने आये

परीक्षा केन्द्रांतर्गत आने वाले थाना परिसर से जीपीएस से लैस वाहनों के द्वारा केन्द्राध्यक्ष राजगढ़ परीक्षा सामग्री लेने के लिए रवाना हुए. परीक्षा सामग्री लेने के बाद यह वाहन वापस थाने पहुंचे तथा वहां पर परीक्षा सामग्री को जमा किया गया. जहां कड़े पहरे में परीक्षा सामग्री रखी रहेगी. मतदान दलों की तरह ही वाहनों के द्वारा परीक्षा सामग्री लाई गई. सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लैस होने से वाहनों की समूची लोकेशन की सतत् निगरानी की जा रही थी. जिस दिन जिस विषय का प्रश्न पत्र होगा उसी दिन उस विषय की सामग्री थाने से केन्द्राध्यक्ष द्वारा लायी जाएगी. जिले के 63 केन्द्रों पर परीक्षाएं संचालित होगी. कक्षा 10 वीं में 20 हजार 19 परीक्षार्थी तथा कक्षा 12 वीं में 14 हजार 847 परीक्षार्थी शामिल होंगे. अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केन्द्रों पर नकल रोकने पैनी नजर रहेगी. जिले में 5 अति संवेदनशील एवं 8 संवेदनशील केन्द्र बनाए गये है.

पूर्ण गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जा रही

बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 वीं के संचालन में पूरी तरह गोपनीयता एवं पारदर्शिता बरती जा रही है. जिस तरह से कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा सामग्री को लाया गया उसी तरह परीक्षा के दौरान भी नकल रोकने कड़े इंतजाम होंगे. प्रशासन की और से तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभागीय स्तर पर डीईओ, बीईओ, डीपीसी, डाईट प्राचार्य, एडीपीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. जिनके द्वारा सतत् रुप से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा.

Next Post

युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार विजय से बढ़ाया राष्ट्रवासियों का गर्व: सीएम डॉ. यादव

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत की इंग्लैंड पर शानदार विजय के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवासियों को युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भारत की जीत पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट […]

You May Like