सऊदी अरब बस हादसे के बाद दिल्ली के तेलंगाना भवन में किया नियंत्रण कक्ष स्थापित

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 17 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में स्थित तेलंगाना भवन ने सऊदी अरब में हुए बस हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के समन्वय के लिए एक समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

तेलंगाना भवन के वरिष्ठ अधिकारी रियाद स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं और घटना का पूरा विवरण जुटाने तथा यह सत्यापित करने का प्रयास जारी है कि प्रभावित तीर्थयात्रियों में कितने तेलंगाना के हैं। नियंत्रण कक्ष उन परिवारों की सहायता और ताजा जानकारी मुहैया करायेगा, जिनके परिजन सऊदी अरब में हुए बस हादसे में हताहत हुए हैं। नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर रेजिडेंट कमिश्नर की निजी सचिव सुश्री वंदना- 91 98719 99044 , जनसंपर्क अधिकारी सीएच. चक्रवर्ती- 91 99583 22143 और संपर्क अधिकारी रक्षित नेल- 91 96437 23157 है।

Next Post

जयशंकर ने सऊदी अरब बस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 नवंबर (वार्ता) विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने सऊदी अरब के मदीना में एक बस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ जयशंकर ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ […]

You May Like