भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने विधायकों को संबोधित करते हुए सत्र की रणनीति और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और विधायक दल के महामंत्री शैलेन्द्र जैन मंच पर मौजूद रहे। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री एवं मुख्य सचेतक कैलाश विजयवर्गीय ने किया। बैठक में विशेष सत्र के दौरान सदन में प्रभावी उपस्थिति और मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
