
इंदौर। कलेक्टर्स अपने अपने जिलों में राजस्व प्रकरणों और औद्योगिक जमीनों को बिना बाधा के समय सीमा पूरा करें। साथ ही जिले में कुपोषण और स्वास्थ संबंधी सदस्याओं का निवारण करने की प्राथमिकता रखे। हर जिले में कलेक्टर अस्पतालों का निरीक्षण और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का भौतिक निरीक्षण करना शुरू करें।
उक्त बात आज संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेस में कही। संभागायुक्त ने आज पहली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेस की। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि सभी जिले के कलेक्टर्स को कॉन्फ्रेस में भौतिक और वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मौजूद रहने के आदेश दिए गए। आयुक्त लक्षकार ने कहा कि अपने अपने जिलों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और खसरा नकल के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा पूरा करने पर जोर दे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक जमीनों पर उद्योग लगाने के लिए बिना बाधा के समय पर आवंटन प्रक्रिया पूरी करे। इसके लिए एमपीआईडीसी से समन्वय कर उद्योग स्थापित करने में मदद करें।
आयुक्त लक्षकार ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि स्वास्थ, शिक्षा , कुपोषण जैसी जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें। साथ ही कुपोषण के लिए हर कलेक्टर उपलब्ध संसाधनों से बच्चों के इलाज को प्राथमिकता दें।
उन्होंने बताया कि हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ सुविधा का संचालन निश्चित करे। आईडीए के विकास कार्यों और निर्माण का भी निरीक्षण किया है, जिसमें निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर्स से नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ सेवाएं और जनविश्वास अभियान जनता की समस्याओं के निवारण को प्राथमिकता से पूरा करने पर कार्य के प्रति सचेत रहने के लिए भी कहा है।
