गिरावट में खुले शेयर बाजार

मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.67 अंक टूटकर 84,379.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 127.59 अंक (0.15 प्रतिशत) नीचे 84,276.87 अंक पर था। हालांकि इस बीच यह 300 अंक से ज्यादा की बढ़त से साथ 84,712 अंक तक चढ़ा भी।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 14.05 अंक लुढ़ककर 25,863.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 53.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,823.95 अंक पर था।
सार्वजनिक बैंक, रियलिटी, ऑटो और एफएमसीजी कंपनियों में तेजी रही। धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों पर दबाव रहा।
सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही। आईटीसी, एलएंडटी और मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी थी।

Next Post

आज से श्योपुर-जयपुर रूट की बसें बंद

Fri Oct 31 , 2025
श्योपुर: श्योपुर से जयपुर, टोंक, दौसा सहित अन्य राजस्थानी शहरों के लिए आज 31 अक्टूबर से यात्री बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई। बस संचालकों ने यह बड़ा फैसला राजस्थान परिवहन विभाग द्वारा लगाए जा रहे भारी और मनमाने जुर्मानों के विरोध में लिया है। बस यूनियन […]

You May Like