ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुवाई में ग्वालियर जिले के 30 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में 24 और 27 अक्टूबर को एच.आर.पी. (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) क्लीनिक लगाई गईं।
जांच एवं आंकड़े
कुल 1035 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच (सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन, यूरिन आदि) की गई, जिनमें से 383 महिलाओं को हाई-रिस्क (उच्च जोखिम) गर्भवती के रूप में चिन्हित किया गया।12 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 253 महिलाओं की सोनोग्राफी और 53 को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए।
महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी वितरित किए गए।
जिला प्रशासन द्वारा इन सभी हाई-रिस्क गर्भवती माताओं का सुरक्षित प्रसव होने तक लगातार फॉलोअप रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह अभियान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हर माह की 9 एवं 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
Next Post
बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
Wed Oct 28 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी की प्राकृतिक धरोहर बैलेंसिंग रॉक की उपेक्षा और जमीन के स्वामित्व का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने मदन महल की पहाड़ियों पर स्थित इस विशिष्ट प्राकृतिक चट्टान के संरक्षण और संबंधित जमीन का स्वामित्व राज्य सरकार के नाम दर्ज कराने की मांग को […]

You May Like
-
1 year ago
होटल कर्मचारी और ड्राइवर के लूटें मोबाइल
-
2 months ago
महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने जमा है पानी
-
9 months ago
दिशांत याग्निक केकेआर के फील्डिंग कोच नियुक्त
-
4 months ago
चोरों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम गठित