सिरसौद में 70 साल पुराने शिवलिंग को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के खूबतपुरा मुक्तिधाम मार्ग पर स्थित लगभग 70 वर्ष पुराना शिवलिंग अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह शिवलिंग ग्रामीणों की गहरी आस्था का केंद्र था और वर्षों से धार्मिक पहचान का प्रतीक बना हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच अतरसिंह लोधी ग्रामीणों के साथ सुबह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर जुआरियों का आना-जाना रहता है और आशंका जताई जा रही है कि इसी वर्ग के लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया होगा। घटना के बाद सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस जल्द जांच शुरू कर दोषियों को बेनकाब करे।

Next Post

प्रधानमंत्री ने नए भारत को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया: योगी

Wed Sep 17 , 2025
लखनऊ, 17 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया […]

You May Like