एसआई प्रभाकर ने संभाली पुलिस कंट्रोल रूम की कमान

जबलपुर। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने फेरबदल करते हुए सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम का नया प्रभारी नियुक्त किया है। श्री प्रभाकर सिंह की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और पुलिसिंग के लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले कंट्रोल रूम की कमान टीआई सतीष झारिया संभाल रहे थे हाल ही में टीआई पद पर पदोन्नति होने के बाद उनका तबादला सीआईडी भोपाल कर दिया गया है।पुलिस कंट्रोल रूम को जिले की पुलिसिंग की रीढ़ माना जाता है, जहाँ से कानून-व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और सभी थानों के बीच समन्वय बिठाया जाता है। विभागीय जानकारों का मानना है कि प्रभाकर सिंह के अनुभव का सीधा लाभ कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को मिलेगा।

क्राइम ब्रांच और रामपुर चौकी में दिखा चुके हैं सक्रियता-

नए कंट्रोल रूम प्रभारी एसआई प्रभाकर सिंह पुलिस महकमे में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे रामपुर चौकी प्रभारी के रूप में मैदानी पुलिसिंग का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच जैसी महत्वपूर्ण शाखा में भी उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ अपराधियों की धरपकड़ और जटिल मामलों को सुलझाने में उनकी कार्यप्रणाली को काफी सराहा गया था।

Next Post

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

Sat Sep 12 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर (वार्ता) केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है।इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 […]

You May Like

मनोरंजन