गाजा में युद्ध विराम के बाद से इजरायली हमलों में 137 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा, 12 मार्च (वार्ता) गाजा में हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते के प्रभावी होने के बाद से इजरायली हमलों में कम से कम 137 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। यह जानकारी हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारूफ ने मंगलवार को दी।

मारूफ ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि कि पिछले 10 दिनों में इजरायली बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन तेज कर दिया है, जिसमें आज गाजा शहर के दक्षिण में पांच लोगों की हत्या भी शामिल है।

अधिकारी के अनुसार, इन हत्याओं में ड्रोन द्वारा निशाना बनाए गए दो भाई भी शामिल हैं, जिससे 19 जनवरी को शांति समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक मारे गए फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 137 हो गई है, जिनमें राफा शहर में मारे गए 52 लोग भी शामिल हैं।

मारूफ ने इजरायल पर सैन्य कार्रवाई और आर्थिक नाकेबंदी के माध्यम से फिलिस्तीनी आबादी पर दबाव बढ़ाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि “इज़रायल घेराबंदी को कड़ा कर रहा है और लोगों को बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंच से वंचित कर रहा है, जबकि नागरिकों की निर्मम हत्या जारी है। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जो इज़रायली सेना के लिए कोई ख़तरा नहीं थे। अधिकांश लोग उस समय मारे गए जब वे कब्ज़ा करने वाले ठिकानों के पास अपने घरों का निरीक्षण कर रहे थे।”

मारूफ ने अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों से हस्तक्षेप करने और इजरायल को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि मिस्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से गाजा में युद्ध विराम 15 महीने के विनाशकारी युद्ध के बाद 19 जनवरी को शुरू हुआ।

Next Post

ईरान ने की पाकिस्तान में ट्रेन हमले की निंदा

Wed Mar 12 , 2025
तेहरान, 12 मार्च (वार्ता) ईरानी ने बुधवार को पाकिस्तानी यात्री ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले और बंधक बनाने की घटना की निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने पाकिस्तानी सरकार और जनता के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध ईरान […]

You May Like