जबलपुर: सिविल लाइन एवं केंट में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका उनका जुलूस निकाल इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक अक्षयदीप कुरील पिता स्व राजेंद्र प्रसाद कुरील 27 वर्ष निवासी गली न 10 सदर केंट का बीती अपने दोस्त विकासदीप कुरील, शोभित दूबे, मयूर दत्त के साथ चाय पीने के लिए मनोहर चाय दुकान सिविल लाइन गया था। चारो ने अपने गाडिय़ों को पार्किंग में खड़े किए थे तभी राज, शेखर लोधी, अभिषेक दाहिया पहुंचे और पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे और मारपीट कर दी इसके बाद चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।
सिविल लाईन टीआई अनूप नामदेव ने बताया कि हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी राज उर्फ प्रियंाशु बिरहा 21 वर्ष एवं प्रिंस बिरहा 25 वर्ष दोनों निवासी पचपेढी सिविल लाईन, शेखर लोधी 21 वर्ष निवासी नारायण चौक लालमाटी घमापुर, अभिषेक दाहिया 25 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर पचपेढी सिविल लाईन, को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ कर आरोपी राजा उर्फ प्रियांशु बिरहा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त करते हुये चारों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया। आरोपियों ने केंट में भी चाकूबाजी की थी।
