गोलीकांड: डीआईजी ने घोषित किया ईनाम

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बारहा नहर किनारे गोली मारकर की गई हत्या के प्रकरण में आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर ने ईनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पिछले साल बारहा नहर किनारे पुलिस के पास अज्ञात पुरूष उम्र 40-45 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। अब पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा पंद्रह हजार रूपय) नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है। इसके अलावा एक अन्य मामले में फरार कपिल साहू पिता श्रीचंद साहू 24 वर्ष निवासी उदयपुर थाना बीजाडाण्डी मण्डला एवं संदीप बरमईया उर्फ सैंडी पिता चेतराम बरमईया 33 वर्ष निवासी ठरका बम्हनी बंजर जिला मण्डला तथा राहुल पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी शास्त्री कालोनी थाना कोतवाली जिला कटनी दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आज

Fri Aug 7 , 2026
सतना : मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शुक्रवार को एकेएस विश्वविद्यालय में किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा नौवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन सुबह 9 बजे […]

You May Like