दो हजार सुरक्षाकर्मियों के हवाले महोत्सव की सुरक्षा

सीहोर। बीते वर्षों में उमड़ी भीड़ और ट्रैफिक जाम की परिस्थितियों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली है. सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं की बहुस्तरीय योजना के साथ जिला मुख्यालय शनिवार से शुरू होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है.

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा कुबेरेश्वर धाम पर 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप दिया गया है. करीब 2 हजार सुरक्षाकर्मी महोत्सव की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे हैं.

प्रदेश के कई जिलों से बुलाई पुलिस कंपनियां

कुबेरेश्वर धाम व्यवस्था की डयूटी हेतु आरएपीटीसी इन्दौर से 444, पीटीएस 15वी वाहिनी विसबल इन्दौर से 106, डीजीपी रिजर्व 5वी वाहिनी विसबल मुरैना से 70, प्रथम वाहिनी जी कम्पनी विसबल इन्दौर से 37, इन्दौर शहर का जिला बल 75, जिला नरसिंहपुर से 26, जिला सागर से 56, जिला दमोह से 33, जिला जबलपुर से 52 कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी/कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी एवं जिले का स्थानीय पुलिस बल 214, विसबल सीहोर 10 होमगार्ड 90, वन विभाग 16, आबकारी विभाग 06 कुल बल 1235 अधिकारी/कर्मचारी तथा 52 कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वॉलेटियर्स को लगाया गया है.

महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए बनाया कॉरिडोर

रुद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए धाम परिसर में कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के आवागमन अथवा किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति, पुलिस बल, एंबुलेंस, अग्नि शामक दल आदि के उपयोग हेतु है, समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह है कि इसमें ना बैठे, इसका उपयोग सिर्फ आवाजाही के लिए किया जाना है ताकि सुचारू रूप से आवागमन बना रहे.

आज से चलेंगी यह स्पेशल ट्रेन

सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 रेलगाडिय़ों का ठहराव किया गया है. इसके अलावा छह स्पेशल ट्रेन भी आज से प्रारंभ हो रही हैं.

1. 09305 उज्जैन संत हिरदाराम नगर स्पेशल उज्जैन से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर तराना मक्सी बेरछा कालीसिंध अकोदिया शुजालपुर कालपीपल सीहोर स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 130 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी,

2. 09306 संत हिरदाराम नगर उज्जैन स्पेशल स्॥क्रहृ से दोपहर 230 प्रस्थान कर इन्हीं सब स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 730 बजे उज्जैन पहुंचेगी

3. 09313 उज्जैन संत हिरदाराम नगर स्पेशल उज्जैन से शाम 4 बजे प्रस्थान कर तराना मक्सी बेरछा कालीसिंध अकोदिया शुजालपुर कालपीपल सीहोर स्टेशनों।पर रुकते हुए रात 940 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी,

4. 09314 संत हिरदाराम नगर उज्जैन स्पेशल स्॥क्रहृ से रात 1030 पर प्रस्थान कर इन्हीं सब स्टेशनों पर रुकते हुए रात 2 बजे उज्जैन पहुंचेगी

5. 09307 उज्जैन भोपाल स्पेशल उज्जैन से रात 9 बजे प्रस्थान कर तराना मक्सी बेरछा कालीसिंध अकोदिया शुजालपुर कालपीपल सीहोर संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकते हुए रात 210 बजे भोपाल पहुंचेगी,

6. 14 फरवरी से 23 फरवरी तक

09308 भोपाल उज्जैन स्पेशल भोपाल से रात 310 पर प्रस्थान कर इन्हीं सब स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी

कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कलेक्टर बालागुरू के और एसपी दीपक शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धाम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं का सुचारूसंचालन सुनिश्चित किया जाए. श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग एवं धाम समिति आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. उन्होंने व्यवस्थाओं में निरंतरता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को दिए.

 

 

Next Post

अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला 19 को

Fri Feb 13 , 2026
सीहोर। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जिला मुख्यालय पर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवा रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो युवाओं को रोजगार […]

You May Like