
ग्वालियर। ग्वालियर स्टेशन पर यूनीफाइड पेंशन स्कीम जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। कैरिज एन्ड वैगन एवं ई.टी. एल अनुभाग हेतु कैरिज एन्ड वैगन सभागार में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 80 कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की। दोपहर 3 बजे से ड्राइवर- गार्ड लौबी पर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 40 कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की। जागरुकता शिविर के दौरान 115 कर्मचारियों को विस्तार से यूनीफाइड पेंशन स्कीम के बारे जानकारी प्रदान की गई तथा कर्मचारियों के मध्य यूनीफाइड पेंशन स्कीम के सम्बंध में विध्यमान प्रचलित मिथकों को दूर करने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों को यूनीफाइड पेंशन स्कीम के तहत 50 फीसदी गारंटीड पेंशन, सेवा समाप्ति पर प्राप्त होने वाले परिलाभों, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले लमसम भुगतान, 60 फीसदी परिवार पेशंन, मंहगई भत्ते की गारंटी इत्यादि पर विस्त्रत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कर्मचारियों को यू.पी.एस विकल्प फार्म भी वितरित किए गये ।
शिविर में प्रमुख रूप से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक वी. एस. कंसान, मनोज शर्मा एवं लेखा विभाग से लेखा सहायक विजय जिरौनिया उपस्थित रहे तथा ए.ई. टी. डी सारंग सक्सेना, सी.सी.सी. / ग्वा. वी. के. श्रीवास्तव एवं अन्य पर्यवेक्षकों द्वारा भी प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई।
