ग्वालियर: वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर द्वारा एक दीप वीर सपूतों के नाम कार्यक्रम हजीरा चौराहे पर 1100 दीप जलाकर भव्य आतिशबाजी के साथ आयोजित हुआ।इस वर्ष वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन का यह 12वा आयोजन था। कार्यक्रम के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया कि यह कार्यक्रम देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सपूतों (भारतीय सैनिकों) के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऊर्जा मंत्री के भतीजे सूर्य प्रताप सिंह तोमर, रामावतार सिंह बेस, राजीव सिंह सिकरवार, बंटू राजावत, उमेश सिंह कुशवाह, शशि सिंह, अपर्णा राजावत, वार्ड पार्षद मनोज राजपूत, कमल राजावत, सत्यवीर तोमर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, विक्रम तोमर, मनोज रैकवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारी सहित सभी समाज सेवी संगठन के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
