ओंकारेश्वर में हादसा टला: नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, नाविकों और गोताखोरों ने बचाई 10 लोगों की जान

ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी के बीच गहरे पानी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के दौरान नाव में सवार सभी 10 श्रद्धालु पानी में डूबने लगे, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद नाविकों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नदी से निकाले गए श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल प्रशासन नावों में सुरक्षा मानकों और क्षमता की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

कृषि लोकरंग-2026: गाँव-गाँव तक पहुँचेगी खेती की नई तकनीक और परंपरा

Fri Apr 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषि लोकरंग-2026’ के आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक सशक्त रूप से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक […]

You May Like