स्थापना दिवस पर स्कूलो को मिले 105 पंखे एवं चार वाटर कूलर

विंध्यनगर : एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शनिवार को एनटीपीसी विंध्याचल ने सीएसआर के अंतर्गत आसपास के सरकारी विद्यालयों को 105 सीलिंग पंखे एवं 4 वाटर कूलर वितरित किए।
शैक्षिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए परियोजना ने इस विशेष पहल के माध्यम से विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान दिया। इस अवसर पर किशोर कुमार होता कार्यकारी निदेशक एम सुरेश, महाप्रबंधक डॉ. बीके भराली, देवब्रत त्रिपाठी, निर्मल कुमार सिंह, सीबी ओझा, टीएन सीतारामन महाप्रबंधक सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में पद्मालया होता अध्यक्षा सुहासिनी संघ अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। साथ ही सीआईएसएफ के प्रतिनिधियों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों ने भी सहभागिता की। कक्षाओं में गर्मी से राहत तथा सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने वाली इस पहल ने विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देते हुए स्थापना दिवस समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा।

Next Post

हैमिल्टन वनडे: बारिश, पिच को लेकर और अनिश्चितता

Sun Nov 8 , 2026
हैमिल्टन, 08 नवंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के साथ भारत के तीसने वनडे से पहले एक बार फिर बारिश , पिच को लेकर अनश्चितता का माहौल बना हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हैमिल्टन में बारिश हुई थी और सोमवार तथा मंगलवार को भी बारिश होने आसार है। सेडन पार्क के […]

You May Like