
सिवनी। जिले के छपारा को सिविल कोर्ट की सौगात मिली है। जजों और वकीलों की मौजूदगी में सिविल न्यायालय का शुभारंभ किया गया। केशव कुमार गुप्ता प्रथम न्यायाधीश होंगे। सिविल कोर्ट खुलने से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को सिवनी जिले के छपारा में सिविल न्यायालय का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रधान न्यायाधीश सतीश चंद्र राय, छपारा सिविल कोर्ट के पहले जज केशव कुमार गुप्ता समेत वकील मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले आसपास के ग्रामीणों को लंबी दूरी का सफर तय कर लखनादौन कोर्ट जाना पड़ता था, लेकिन छपारा में अब सिविल कोर्ट खुलने से उन्हें राहत मिलेगी।
