
गुना। जन शिक्षण संस्थान गुना द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पटेल नगर प्रशिक्षण केंद्र पर निबंध लेखन, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम निदेशक प्रशान्त कुमार, कार्यक्रम अधिकारी आविद खान, दीपक शर्मा व प्रशिक्षिका प्रीति शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निदेशक ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए साफ-सफाई को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। अंत में सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
