उरुमकी, 26 दिसंबर (वार्ता) विश्व की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग, 22.13 किलोमीटर लंबी तियानशान शेंगली सुरंग, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खोल दी गई।
उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मध्य तियानशान पर्वतमाला को पार करते हुए, यह सुरंग उस पहाड़ी यात्रा को, जिसमें पहले कई घंटे लगते थे, अब मात्र 20 मिनट में पूरा कर देती है।
इसी दिन उत्तरी और दक्षिणी शिनजियांग के शहरी समूहों को जोड़ने वाली एक अन्य महत्वपूर्ण सहायक सुरंग जी0711 उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे भी चालू हो गई।
