पंचांग 10 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 19 संवत् 2082 पौष कृष्ण षष्ठी बुधवासरे रात 7/10, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 8/2, वैधृति योगे शाम 6/35, गर करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार कर्क दिन 8/2 से सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 10 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. व्यर्थ वाद विवाद रहेगा. मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पड़़ेगा. वर्ष के मध्य में मतभेद रहेगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. मान सम्मान के प्रतिसतर्क रहें. स्वजनों से मतभेद होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का लाभ होगा. व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. शिक्षा में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. मानसिक चिन्ता रहेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 10 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, सुखी,व्यक्तित्ववान होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, कामकाज में निपुण, खेलों के प्रति रूचि रहेगी. किसी कला में उन्नति करेगा, साहित्य के क्षेत्र में रूचि रहेगी.
————————————————————-
मेष- भावनाओं पर काबू रखें,लोग मजाक उड़ायेंगे, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.
वृषभ- काम समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से गलतफहमी होगी, लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक करना पड़ सकता है.
मिथुन- पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी, मन में हर्ष और उत्साह रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता हो सकती है.
कर्क- मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनेंगे.
सिंह- सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, अपनों साथ उत्साह वृद्धि करायेगा, नया कार्य सामने आयेगा, अनावश्यक विवाद को टालें.
कन्या- आप अपनी गलती मानकर समस्या सुलझा लेंगे, सामाजिक कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी.
तुला- पारिवारिक कलह मन अशांत कर सकता है, सोच समझकर नया कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, विकल्प लाभकारी होगा, शुभ कार्यो में खर्च होगा, नई दिशा में किया गया कार्य सफल होगा.
धनु- नए समझोते लाभकारी रहेगे, जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें, विरोधियों का पराभव होगा, यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगी.
मकर- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ होगा, टकराव से बचने का प्रयास करें, मान सम्मान प्राप्त होगा.
कुम्भ- मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, काम बनाने परिश्रम अधिक करना पडेगा, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, मनोरंजन पूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी.
मीन- प्रभावशाली लोगों से संबंध बढ़ेगे, किसी के सहयोग से निजी कार्य बनेंगे, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
पौष कृष्ण षष्ठी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, गुड़, खांड, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी होगी, रूई, कपास से बनी वस्तुओं, चंदन के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7586 है.
————————————————————-
