
जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2-3 इटारसी एंड पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने संदिग्ध हालत में घूम रही बैदेही बाई (35) को पकड़कर उसके बैग से 5.342 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए बताई गई है। तलाशी में कपड़े में लिपटे पांच पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा था। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस गांजे के स्रोत और सप्लायर की भी जांच कर रही है।
